फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवसारी जलविद्युत परियोजना के निर्माण पर गुस्साए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लाक में प्रस्तावित देवसारी जलविद्युत परियोजना का निर्माण जल्द शुरू किए जाने संबंधी सीएम और विधायक के बयान से नाराज लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सीएम और विधायक का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा यदि जबरन डैम बनाने का प्रयास किया गया तो लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम सतलुज जल विद्युत निगम की ओर से पिंडर नदी पर 252 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना का निर्माण प्रस्तावित है। निगम की ओर से यहां करीब डेढ़ दशक से बांध बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जनविरोध के कारण परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वहीं दस अक्तूबर को विधायक मगन लाल शाह की मांग पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिमनी में देवसारी परियोजना का निर्माण शीघ्र करने की बात कही थी। इससे गुस्साए लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। बस स्टेशन पर आयोजित जनसभा में सरकार से इस डैम को निरस्त करने की मांग की गई। लोगों ने कहा कि डैम से सोड़िग गांव डूब जाएगा। त्रिवेणी, कैल-पिंडर का संगम सहित कई धार्मिक स्थल भी डूब जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में भूस्वामी संघर्ष समिति के संरक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा, चमोली जिला सहकारी बैंक के निदेशक महाबीर बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, देवसारी के प्रधान बालीराम, सरकोट के प्रधान केशी राम, बलवंत आगरी, सरपंच कुदन भंडारी, ललित सिंह, जसपाल राम, हरिश चंद्र, मोहन दानू, कंचन बिष्ट, प्रदीप चंद्र, रमेश राम, भजन राम, गणेश राम, मदन राम, मानसिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें