फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण में युवतियों का किया शारीरिक परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की यूथ फाउंडेशन टीम की ओर से युवतियों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत परिसर में युवतियों का शारीरिक परीक्षण किया गया। फाउंडेशन की ओर से चयनित युवतियों को ड्राइविंग भी सिखाई जाएगी।
विज्ञापन

कोर ऑफ मिलिट्री की ओर से युवाओं के साथ ही युवतियों से भी आवेदन मांगे गए हैं। इसी को देखते हुए फाउंडेशन की ओर से युवतियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नौ व दस अक्तूबर को अगस्त्यमुनि, 11 को ऊखीमठ व 12 को गोपेश्वर में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। 13 को थराली में युवतियों का शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। सूबेदार चौधरी विक्रम सिंह, हवलदार कुलदीप सिंह, मुकेश, प्रीति व सोनम ने बताया कि चयनित युवतियों को देहरादून के भगवान सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में करीब डेढ़ सौ युवतियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें