श्रीनगर। सशस्त्र सीमा बल के पर्वतारोही दल ने माउंट सैफी (6161 मी.) पर्वत पर विजय पताका फहराई। पर्वतारोही दल के फतह कर लौटे केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर में भव्य स्वागत किया गया।
केंद्रीयकृत प्रशिक्षण संस्थान एसएसबी के डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने दल के सदस्यों को माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डीआईजी बलोदी ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक खेलों की बड़ी संभावनाएं हैं। इन खेलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बल के पर्वतारोही दल ने छह अक्तूबर को माउंट सैफी का सफलतापूर्वक आरोहण किया। बल के लिए यह बड़े गौरव की बात है। कहा कि बल का 2018 में माउंट एवरेस्ट फतह करने का लक्ष्य है। इस मौके पर पर्वतारोही दल के प्रमुख सुबोध चंदोला ने कहा कि 20 सितंबर को ग्वालदम से दल ने फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने पर्वतारोहण के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। दल में मौजूद महिला पर्वतारोही सदस्यों ने भी अपने अनुभव साझा किए। दल में डिप्टी कमांडेंट ललित शाह, वीवी भट्ट, कमलेश जोशी, विनेाद नेगी, नरेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, मिनाल, विनीता राय, विनोदनी देवी, एम. टोको आदि शामिल रहे।