श्रीनगर। अटैक क्रिकेट क्लब की ओर से आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली गढ़वाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। आयोजित प्रतियोगिता में इस बार 14 टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता टीम को क्लब की ओर से तीन लाख व उपविजेता को दो लाख की नगद धनराशि के साथ ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा।
जीपीएल के सचिव कुलवीर उनियाल ने बताया कि गत वर्ष प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। जबकि इस बार 14 टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष भी विभिन्न टीम प्रायोजक नीलामी के माध्यम से टीम खरीदेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर से श्रीनगर में जीपीएल का आगाज होगा। बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व गढ़वाल के विभिन्न जिलों में शीघ्र ट्रायल शुरू किया जा रहा है। उनियाल ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता की सभी टीमें कलर ड्रेस में नजर आएंगे। जीपीएल के महत्व पर उनियाल ने कहा कि जीपीएल गढ़वाल में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा मंच है जो उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौके देता है। कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए फार्म हिमालय स्पोर्ट्स नर्सरी रोड़ से प्राप्त किए जा सकते है।