फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगसू की निकिता बनी उतराखंड की सर्वश्रेष्ठ एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। टिहरी जिले की मंगसू निवासी निकिता बहुगुणा राज्य स्तरीय अंडर 14 खेल कूद प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित की गई है। निकिता 200 मीटर, 400 मी. और 800 मी. दौड़ में पहले स्थान पर रही। अब वह शुक्रवार से पटियाला में होने वाली नॉर्थ जोन की एथलीटिक्स स्पर्धा में दमखम दिखाएगी।
विज्ञापन

मंगसू (चौरास) निवासी जगदीश प्रसाद बहुगुणा की होनहार बेटी निकिता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 13 वर्षीय निकिता कक्षा 7 की छात्रा है। वह शुरू से ही खेल में काफी आगे थी। इसलिए कक्षा 5 के बाद परिजनों ने उसका स्पोर्ट्स हॉस्टल अगस्त्यमुनि में दाखिल करवा लिया। निकिता ने देहरादून में संपन्न 18 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसने 200 मी. (26 सेकेंड), 400 मी. (59 से.) व 800 मी. (2 मिनट 20 से.) में पहला स्थान हासिल किया। जिस पर वह उत्तराखंड की सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित की गई। मंगसू के क्षेत्र पंचायत सदस्य केशवानंद बहुगुणा (पूर्व एथलीटिक्स कोच) ने निकिता के नॉर्थ जोन के बाद नेशनल चैंपियनशिप में भी सफल रहने की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि 400 मीटर दौड़ में पिछले साल का नेशनल रिकार्ड 58 सेकेंड था। जबकि निकिता ने यह रेस 59 सेकेंड में पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें