फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :----------------
विज्ञापन


घी के दो और मिठाई का एक सैंपल लिया
-- दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग को आई नमूने लेने की याद

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। दीपावली पर्व के मद्देनजर आखिरकार खाद्य सुरक्षा विभाग को दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने लेने की सुध आ गई। विभागीय दल ने बुधवार को शहर में खाद्य पदार्थों की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान घी और मिठाई के नमूने लेकर उन्हें रुद्रपुर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि छापामारी अभियान दीपावली तक जारी रहेगा। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन के निर्देश पर बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीसी कंडवाल की अगुवाई में विभागीय दल शहर में पहुंचा।
दल ने डाकघर मार्ग और हरिद्वार मार्ग समेत अन्य क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की दुकानों में छापा मारा। टीम ने खाद्य पदार्थों की जांच करते हुए डाकघर के समीप एक दुुकान से घी के दो और हरिद्वार मार्ग से मिठाई की दुकान से काजू बर्फी का नमूना लिया। इस दौरान उन्होंने विश्रामालयों और ढाबा संचालकों को साफ-सफाई के मुकम्मल इंतजाम रखने के निर्देश भी दिए। शहर में विभागीय छापेमारी से दिन भर व्यापारियों ने हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेज दिया गया है। बताया कि जांच में नमूने असफल पाए जाते हैं, तो संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ नियामनुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। दीपावली पर्व तक शहर और ग्रामीण इलाकों में खाद्य पदार्थों की सघन जांच की जाएगी। इस दौरान दल के साथ तहसीलदार रेखा आर्य और जिला खाद्य सुरक्ष अधिकारी ग्रामीण योगेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें