देवाल। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और थराली के विधायक मगन लाल शाह की ओर से 252 मेगावाट के देवसारी डैम को जल्दी बनाने के निर्णय पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। वहीं डैम का निर्माण होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज कुमार, गोविंद राम सोनी, चमोली जिला सहकारी बैंक के निदेशक महावीर सिंह बिष्ट आदि ने बताया कि देवसारी डैम का निर्माण कार्य नहीं करने को लेकर प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पूर्व में विरोध कर उग्र आंदोलन किए थे, लेकिन मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक मगन लाल शाह की ओर से हिमनी ग्राम में देवसारी डैम को जल्दी बनाने की घोषणा की है। कहा कि डैम से देवसारी के आसपास के गांव डूब क्षेत्र में आने से ग्रामीण बेघर हो जाएंगे। उन्होंने इस निर्णय को वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।