फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग ने 12 साल से बंजर खेतों को हरा करने का उठाया बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के उमराकोट ग्राम पंचायत के देवलीबगड़ में अलकनंदा किनारे करीब 12 सालों से बंजर पड़ी खेती को आबाद करने का बीड़ा उठाया है। यहां खुद कृषि विभाग खेतों की जुताई करने में जुटा है। विभागीय अधिकारी इस प्रयास से खेती से मोहभंग हो रहे किसानों को दुबारा खेती की ओर जोड़ने की पहल मान रहे हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे से लगी उमराकोट ग्राम पंचायत के साथ ही तल्ला और मल्ला खेत, बेडाणू, नौला सहित आस पास के ग्रामीणों की भूमि है। लेकिन जंगली जानवरों, गांवों से होते पलायन के चलते करीब 12 सालों से यहां की 250 अति उपजाऊ नाली भूमि बंजर पड़ी थी। चमोली के मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रवाल ने इस भूमि पर खेती कर किसानों को खेती की ओर मोड़ने के प्रयास शुरू किए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रवाल ने बताया कि किसानों से बातचीत कर यहां विभाग ट्रैक्टर की मदद से खेतों को जोत कर रहा है। साथ ही तार बाड़ कर यहां जानवरों से सुरक्षा के प्रयास भी किए जाएंगे। चंद्रवाल ने बताया कि करीब ढाई सौ नाली भूमि में इस बार सरसों (तोड़िया) का बीज बोया जाएगा। उपज होने के बाद विभाग की मदद से इसे बेचा जाएगा। जिसकी आय से किसान यहां नई फसल बोएंगे। चंद्रवाल ने कहा कि जिले के कुछ गांवों में विभाग इस प्रकार के डेमो तैयार कर किसानों को खेती के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है। जिससे किसान खेती को आर्थिकी से जोड़ कर स्वरोजगार कर सके। इधर ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि विभाग अभी यहां खुद के प्रयास से खेती कर रहा है। प्रयोग सफल होने के बाद किसान खेती के लिए प्रेरित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें