फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के हाथ पर लाइन जैसी खरोंच, ब्ल्यू व्हैल की अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। तीसरी में पढ़ने वाले प्राइवेट स्कूल के एक छात्र के हाथ में लाइन जैसी खरोंच होने से स्कूल प्रशासन सकते में आ गया। स्कूल प्रबंधन को आशंका है कि कहीं छात्र ने ब्ल्यू व्हेल गेम न खेला हो। इस पर उन्होंने उसके परिजनों को स्कूल में बुलाया।
विज्ञापन

मंगलवार को एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाले छात्र के हाथ पर उसके सहपाठियों ने लाइन जैसी खरोंचे देखीं तो उन्होंने इसकी जानकारी शिक्षिका को दी।
स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि छात्र के हाथ पर लाइन जैसी हल्की खरोंचे हैं, लेकिन खरोंचे कैसे आईं छात्र कुछ बता नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र के पास मोबाइल भी नहीं है और न ही छात्र ने मोबाइल से कोई गेम खेला है। छात्र को खरोंचें कैसे लगी यह बात पता करने के किए छात्र के परिजनों को स्कूल में बुलाया गया है। बुधवार को परिजनों के कुछ बताने पर ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं छात्र के हाथ पर लाइन जैसी खरोंच लगने की बात पता चलने पर स्कूल और शहर में ब्ल्यू व्हेल गेम की चर्चा रही। हालांकि विद्यालय प्रबंधन ने इस बात से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें