फोटो :--------------
यात्रा बस अड्डे पर हुई जिंदगी की महक की शूटिंग
-- धारावाहिक के कलाकारों के साथ युवाओं ने सेल्फी ली
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
सोमवार को तीर्थनगरी के चारधाम बस ट्रांजिट कंपाउंड में टीवी धारावाहिक जिंदगी की महक के कुछ दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान सीरियल के मुख्य कलाकारों के साथ लोगों में सेल्फी लेने की होड़ सी देखी गई। एक टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक जिंदगी की महक की शूटिंग चारधाम यात्रा बस अड्डे पर हुई। इस दौरान शूटिंग देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। साथ ही टीवी कलाकारों के साथ सेल्फी लेेने की लोगों में होड़ लगी रही।
इस दौरान प्रशंसकों ने सीरियल के मुख्य कलाकार करन बोरा के साथ जमकर सेल्फी ली, साथ ही बस अड्डे पर मौजूद दिल्ली, पंजाब आदि प्रांतों के पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाए। सीरियल के हेड ऑफ प्रोडक्शन विजय तिवारी ने बताया इस दौरान सीरियल के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन किया गया, जिसमें धारावाहिक में अभिनय कर रहे कलाकारों के रिश्तेदारों को मंदिर जाते हुए दिखाया गया है। इस अवसर पर धारावाहिक के निर्देशक सुभाष जैसवाल, सुरेंद्र कुमार, राम शर्मा, सौरभ तिवारी, किरन आर्य आदि मौजूद थे।