फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपोखरी में साडा बनाएगा योगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपोखरी में 25 लाख से बनेगा योगा पार्क
विज्ञापन

-- साढ़े पांच बीघा जमीन में पार्क बनाने के लिए तैयार की योजना

नवल किशोर यादव
डोईवाला।
लोगों को रोगमुक्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में योगा पार्क बनाने की तैयारी की है। 25 लाख की धनराशि खर्च करके बनाया जाना है, जिसकी जिम्मेदारी दून घाटी क्षेत्र विशेष प्राधिकरण को सौंपी गई है। इसके लिए रानीपोखरी में करीब साढ़े पांच बीघा जमीन भी देख ली गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू होने की संभावना है। योगा पार्क बनाने का उद्देश्य लोगों को मनोरंजन के अलावा योगा के लिए सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराना है। पार्क में प्रकाश व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
पार्क बनने से बच्चों के लिए खेलने, योगा करने और लोगों को सुबह व शाम मनोरंजन व कुछ समय व्यतीत करने के लिए स्थान मुहैया हो जाएगा। योजना के लिए फिलहाल 25 लाख रुपये की धनराशि रखी गई है, यदि पार्क पर और खर्चा आता है तो साडा उसकी व्यवस्था भी करने के लिए तैयार हो गया है। न्याय पंचायत रानीपोखरी के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य केंद्र रानीपोखरी होने के कारण योगा पार्क बनाने के लिए इसका चयन किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में पहला योगा पार्क :
रानीपोखरी ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते इसलिए सरकार की ओर से यहां विकास की योजना बनाई है। इसी क्षेत्र में जौलीग्रांट एयरपोर्ट और हिमालयन अस्पताल होने के कारण मुख्यमंत्री का इस तरफ अधिक जोर है। साडा की ओर से पार्क में विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, जिसे योग पार्क का नाम दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह इकलौता पार्क होगा।
विज्ञापन


-- हाईवे पर जाखन नदी तक सडक पर प्रकाश व्यवस्था और रानीपोखरी में योगा पार्क बनाने की योजना तैयार की गई है। जिसको जल्द मूर्त रूप दिया जाएगा। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों के अनुरूप व्यवस्थाओं को पहुंचाकर विधानसभा को आदर्श रूप दिया जाने का प्रयास साडा कर रहा है।
- सुधीर गुप्ता, अवर अभियंता, दून घाटी क्षेत्र विशेष विकास प्राधिकरण।

---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें