फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बंगलुरू के लिए साप्ताहिक सीधी हवाई सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट से बेंगलुरु तक हवाई सेवा शुरू
विज्ञापन

-- पहले 178 यात्री विमान से जौलीग्रांट जबकि 173 यात्री बंगलुरु रवाना हुए
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रविवार को बेंगलुरु से देहरादून तक साप्ताहिक हवाई सेवा शुरू हो गई है। विमानन कपंनी इंडिगों एयरलाइंस ने बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा का विस्तार किया है। पहले दिन 178 यात्री विमान से एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से 173 यात्रियों ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अब हवाई यात्रियों को बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा मिलनी शुरू हो गई है। प्रत्येक रविवार को इंडिगों एयरलांइस का विमान दून से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान भरेगा। अभी तक जौलीग्रांट से हवाई यात्रियों को लखनऊ, दिल्ली, जम्मू और मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा मिल रही थी।
विज्ञापन

देहरादून से बेंगलुरु आवाजाही करने वाले हवाई यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। बेंगलुरु से 178 हवाईयात्रियों को देहरादून आना और 173 यात्रियों को बेंगलुरु जाना हवाई सेवा शुरू होने के लिए उत्साहजनक संकेत देना वाला रहा है। हवाई सेवा के विस्तार से राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रविवार को सुबह छह बजकर 55 मिनट पर विमान बेंगलुरु से उड़ान भरने के बाद दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा और यहां से बेंगलुरु के लिए वापसी की उड़ान दस बजकर 40 मिनट पर भरी। शेडयूल के मुताबिक विमान दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगा। सूत्रों के अनुसार कुछ विमानन कंपनियां कुछ और शहरों के लिए हवाई सेवा का विस्तार करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें