फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनखल कांड के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नहीं चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कनखल में सांप्रदायिक वारदात के आरोपियों की धरपकड़ में जुटी रही पुलिस के हत्थे दो आरोपी चढ़ गए, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर है। इधर, आला अफसर भी कनखल थाने में डटे रहे।
शुक्रवार को कुछ उपद्रवियो ने एक वर्ग विशेष के सैलून, डेयरी एवं रेहड़ियों को निशाना बनाया था। भरे बाजार में दुस्साहसिक ढंग से वारदात को अंजाम देकर उपद्रवी हाथ में लाठी- डंडे और हॉकी लहराते हुए फरार हो गए थे। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके समेत आला अफसरों ने कनखल में डेरा डाल लिया था। कनखल पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित करते हुए उनकी धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए थे। शनिवार को दिन भर चली एक्सरसाइज के बाद कनखल पुलिस के हत्थे दो आरोपी चढ़ गए।
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि सुुमित सक्सेना पुत्र श्याम सक्सेना निवासी मोहल्ला चौकबाजार और प्रमोद लोधी पुत्र चंद्रपाल निवासी कुम्हारगढ़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सुमित पेशे से फोटोग्राफर है, जबकि प्रमोद ई रिक्शा की पर्ची काटने का कार्य करता है। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी नवीन तेश्वर एवं अन्य आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया को लेकर कसी कमर
हरिद्वार। सोशल मीडियो का दुरुपयोग न हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैदी बरत रही है। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। यदि कोई गलत तथ्य या सूचना सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सअप पर प्रसारित प्रचारित करता है तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें