अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल अनुसूचित जाति इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित निशुल्क शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम का उद्घाटन भेल हीप के महाप्रबंधक प्रभारी संजय गुलाटी ने फीता काटकर किया।
सेक्टर एक में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि शिक्षा से अपने जीवन को बदल सकते हैं। भविष्य के भारत का निर्माण आज के बच्चे ही करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस अंबेडकर भवन को हरिद्वार का आदर्श भवन के रूप में विकसित किया जाएगा।
गरीबों और असहाय परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने का जिम्मा उठाना सराहनीय पहल है। शिक्षा के स्तर को अच्छा करने की जरूरत पर बल दिया। सीपी सिंह ने कहा कि दलितों के उत्थान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। वेलफेयर एसोसिएशन लगातार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। बालक- बालिकाओ को समान शिक्षा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि गरीब समुदाय के बच्चे तीन साल से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। भवन मे लगातार बच्चो के जीवन को संवारने की मुहिम चलाई जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे तीन सालो से शिक्षा ग्रहण करते चले आ रहे है। महाप्रबंधक गुणता संत कुमार ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षित करना प्रशंसनीय है । इस अवसर पर शीश राम, ब्रह्मपाल, भानपाल, कृष्णकुमार, बृजेश कुमार, कुलदीप, रीना अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, परवीन कुमार, राजपाल, प्रमोद, समय सिंह आदि शामिल थे।