फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में झलकेगी सभी राज्यों की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में देश के सभी राज्यों की संस्कृति देखने को मिलेगी। मेला आयोजन समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत क्षेत्र के विद्यालयों को अलग-अलग राज्यों का कोड दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने शहर के सभी स्कूल संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अनूप बहुगुणा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत जूनियर वर्ग में देशभक्ति गीत, प्राइमरी वर्ग में गढ़वाली लोक नृत्य व लोक गीतों की प्रस्तुतियां होंगी। बैठक में सभासद विजय लक्ष्मी रतूड़ी, गीता शुक्ला, भगत सिंह डागर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें