श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्र संघ उद्घाटन समारोह 13 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में निम के प्राचार्य कर्नल कोठियाल मुख्य अतिथि होंगे। समारोह का आयोजन छात्र संघ व डीएसडब्ल्यू बोर्ड सामूहिक रूप से करेगा।
छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार व सचिव देवकांत देवराड़ी ने बताया कि समारोह में राजनीतिक व्यक्ति के बजाय गैर राजनीतिक व्यक्ति को बुलाए जाने का निर्णय लिया गया था। केदारनाथ आपदा के बाद यहां पुनर्निर्माण कार्यों की पूरी जिम्मेदारी निम पर थी। गढ़वाल विवि की डिप्टी डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद समारोह की तिथि घोषित की गई है। डीएसडब्ल्यू बोर्ड ने समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।