फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में रही गजेंद्र राणा के गीतों की धूम, देर रात तक पांडाल में झूमते रहे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी। छह दिवसीय हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्तवाल खादी एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले के अंतिम दिन विधिक शिविर व भाषण प्रतियोगिता हुई। वहीं मेले में बृहस्पतिवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक गजेंद्र राणा और बीना बोरा के गीतों की धूम रही।
बृहस्पतिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ छह दिवसीय मेले का समापन हो गया। समापन पर पहुंचे थराली विधायक मगन लाल ने कहा कि कवि चंद्रकुंवर बर्तवाल के नाम को मेले से जोड़कर नगर पंचायत ने मेले को भव्यता दी है। इससे पूर्व मेला पंडाल में आयोजित विधिक शिविर में वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को बाल अपराध, महिला हिंसा, आईटी कानूनों के साथ ही विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आम लोगों तक कानूनी जानकारी और सलाह देने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान स्वच्छता अभियान पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पुलकित पंत ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और रणवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रिंयजलि प्रथम व आशीष रावत द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं बृहस्पतिवार को हुई सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ लोक गायक गजेंद्र राणा ने जै हो नंदा देवी, ते जै बोला.... गीत से किया। इसके बाद गजेंद्र राणा, बीना बोरा और विनोद सती की प्रस्तुतियों पर दर्शन देर रात तक पंडाल में झूमते रहे। इस दौरान वीरेंद्र पाल भंडारी ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्व. नरेंद्र सिंह भंडारी की जीवन और कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला रावत, ब्लाक प्रमुख विनीता देवी, अनीता देवी, वत्सला सती, दिगपाल नेगी, डा. मातवर रावत और डीपी सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल की टीम ने जीता वॉलीबाल का खिताब
पोखरी। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विशाल की टीम ने पोखरी की टीम को पराजित कर फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम की। शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे से फाइनल मुकाबला शुरू हुआ, जिसमें विशाल की टीम ने पोखरी की टीम को 3 सीधे सेटों में पराजित कर फाइनल की ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें