फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रव्यूह के मंचन को देख भाव विभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पोखरी। छह दिवसीय हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्तवाल खादी एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले में बृहस्पतिवार को उत्सव ग्रुप श्रीनगर की ओर से द्वार चक्रव्यूह का मंचन किया गया। इस दौरान महाभारत युद्ध के दौरान कौरवों की ओर से छल से अभिमन्यु के वध के मंचन ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। वहीं मेले में बुधवार रात को चौथी सांस्कृतिक संध्या जागर गायिका पम्मी नवल के नाम रही।
बृहस्पतिवार को चक्रव्यूह मंचन के साथ ही नवोदित लोक गायक अंकित किमोठी ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इससे पूर्व मेले में विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें नौ विद्यालयों ने भाग लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में टैगोर पब्लिक स्कूल ने प्रथम, जीआईसी नगनाथ ने द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बुधवार को जागर गायिका पम्मी नवल ने गढ़ वंदना गीत के साथ सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। पम्मी ने हुरैंणी को दीन, तुरैंणी पौंछीगे..., कैन लागाई बाडुली.... जैसे गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोक गायक भागचंद्र के गीतों व महिला पुलिसकर्मी कृष्णा की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। मेले में चंद्रकुंवर बर्तवाल शोध संस्थान के सचिव डा. योगंबर सिंह बर्तवाल और शोध छात्रा दमयन्ती असवाल ने चंद्रकुंवर बर्तवाल के जीवन और साहित्य के बारे में बताया। इस मौके पर नगर पालिका गोपेश्वर-चमोली के अध्यक्ष संदीप रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला रावत, टीपी सती, विष्णु प्रसाद चमोला, वीरेंद्र पाल भंडारी, अवधेश रावत, महावीर रावत, दिनेश लाल रड़वाल और वत्सला सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
पोखरी और विशाल की टीमें पहुंची फाइनल में
पोखरी। शरदोत्सव में बृहस्पतिवार को मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला नखोलियांणा और पोखरी की टीमों के बीच हुआ, जिसमें पोखरी की टीम ने नखोलियांणा की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मैच विशाल और तमुंडी के बीच खेला गया, जिसमें विशाल ने तमुंडी की टीम को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। शुक्रवार को पोखरी और विशाल टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें