कर्णप्रयाग। जीआईसी कर्णप्रयाग के सभागार में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में गोविंद सिंह तोपाल अध्यक्ष, दिगपाल सिंह बिष्ट और हरीश रावत उपाध्यक्ष, बलवंत सिंह कुंवर महासचिव, दीपेंद्र रावत संयुक्त सचिव और देवेंद्र खत्री को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक तीन माह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन की बैठक ब्लाकवार की जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पौत्र और पौत्रियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लाभ दिया जाए। वॉर मेमोरियल जीआईसी कर्णप्रयाग के शताब्दी वर्ष के दौरान होने वाले कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान पट पर जिले के सभी सेनानियों की सूची तैयार करने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गईं। इस मौके पर भरत सिंह रावत, मोहन सिंह नेगी, रघुवीर सिंह, प्रेम सिंह रावत, रामचंद सिंह भंडारी, दर्शन सिंह और दिगपाल सिंह आदि मौजूद थे।