कर्णप्रयाग। वार मेमोरियल जीआईसी कर्णप्रयाग के शताब्दी वर्ष के तहत जीजीआईसी कर्णप्रयाग में आयोजित करियर काउंसिलिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कई जानकारियां दी गईं।
गोदांबरी देवी नवनी चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को भविष्य के प्रति सजगता से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। वार मेमोरियल जीआईसी कर्णप्रयाग शताब्दी वर्ष समारोह समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने छात्राओं को शताब्दी वर्ष की जानकारियां दीं। जीजीआईसी की मेधावी छात्रा प्रज्ञा तोपाल और जीआईसी कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र अनमोल मिश्रा ने छात्राओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रोजगार की संभावनाओं की जानकारियां दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य संगीता बिजल्वान ने भी विचार रखे।