फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बताए व्यक्तिव विकास के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय गढ़वाल विवि के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग में उना (उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमरीका) व किताब क्लब की संयुक्त पहल पर कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं की तैयारी, साक्षात्कार और बायोडाटा बनाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. जेपी पचौरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों की ओर से दी जानी वाली जानकारियों पर अमल करने का आह्वान किया। कार्यशाला में किताब क्लब की चित्रा राजपाल ने कम्युनिकेशन स्किल (संवाद दक्षता) पर व्याख्यान दिया। जबकि प्रियांश खंडेलवाल ने आकर्षक बायोडाटा बनाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बायोडाटा में समस्त योग्यता, दक्षता व अनुभव को समग्र रुप से इस प्रकार अंकित करना चाहिए कि चयन करने वाला एक नजर में अभ्यर्थी का भांप जाए। बायोडाटा व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण अंग है। शशांक गर्ग व सार्थक उरकुडे ने ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के बारे में बताया। स अवसर पर विभाग की डा. किरण डंगवाल, शिवनिधान गुप्ता, नवीन नौटियाल, विजेंद्र व सतीश गुसांई आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें