फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बेटे की मदद के लिए मां ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विगत चार दिन पूर्व चौरास में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्रीनगर के बहुगुणा मार्ग निवासी रवि कुमार (26 वर्ष) जीवन और मौत से जूझ रहा है। घायल की माता बसंती देवी ने बताया कि उनके बेटे का उपचार हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में चल रहा है। चिकित्सकों ने परिजनों को शीघ्र 4 लाख की व्यवस्था करने को कहा है। बसंती ने बताया कि वह बहुत गरीब हैं। रवि कुमार के कंधों पर ही पूरे परिवार का बोझ था। वह भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बेटे के उपचार के लिए स्थानीय निवासियों सहित सभी कर्मचारियों व सामाजिक संगठनों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें