फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां आरएफसी के गोदाम में आयी चावलों की किनकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले सस्ते खाद्यान्नों में ज्वालापुर स्थित सरकारी गोदाम में घटिया चावल आए हैं। गोदाम में आए चावलों में कटे चावल और भूसी शामिल है। वहीं कुमाऊं में घोटाला आने के बाद अधिकारी दस्तावेज पूरे करने में लगे हैं।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राज्य खाद्य योजना में उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले सस्ते चावल की खराब गुणवत्ता सामने आने पर ज्वालापुर स्थित राजकीय गोदाम भी चर्चा में आ गया है। पूर्व की कांग्रेस सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रीतम सिंह ने गोदाम पर छापा मारकर वरिष्ठ विपणन निरीक्षक एमए रजा को निलंबित कर दिया था, लेकिन छह महीने बाद फिर से यही अधिकारी यहीं नियुक्त कर दिया गया। अब फिर गोदाम में अनियमितता सामने आने लगी है।
विज्ञापन

फिलहाल राशन की दुकानों पर आपूर्ति के लिए जो चावल आए हैं, उनमें कटे चावल और भूसी शामिल है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर भी चावल की जांच करने की किसी ने जरूरत नहीं समझी। अब ज्वालापुर के गोदाम के अधिकारी कुमाऊं में आरएफसी में घोटालों के सामने आने के बाद ऐसेे चावलों को ठिकाने लगाने के साथ अन्य दस्तावेजों को भी पूरा करने में लगे हैं।

तीन दिन खड़ा रहा लोडेड ट्रक
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित राजकीय खाद्यान्न गोदाम में एक ट्रक में आए चावलों केे अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया था। यह ट्रक तीन दिन तक गोदाम में खड़ा रहा। बाद में चावल गोदाम में उतार लिए गए। इससे अधिकारियों की कार्रवाई संदेह के घेरे में रही। अब कुमाऊं मंडल में आए घोटाले के बाद यहां पर गोदाम में रखे चावलों को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है। इस ट्रक में आए चावलों को पहले घटिया क्वालिटी का बताने के बाद फिर उसे उतार कर इन्हें ऋषिकेश, लक्सर आदि गोदामों में भेजा जा रहा है। जिसका सोमवार को राशन डीलरों ने विरोध किया और निरीक्षक से मिले। निरीक्षक ने उन्हें जरूरत के अनुसार चावल गोदाम में होने की बात कहते हुए चलता कर दिया।
विज्ञापन



चावलों की सप्लाई आने पर जांच के बाद ही उतरवाया जाता है। यदि चावल घटिया गुणवत्ता का आता है तो उसे लौटा दिया जाता है। अब फिलहाल गोदाम में जो चावल है उसे सप्लाई के लिए ऋषिकेश, लक्सर आदि गोदामों पर भेजा जा रहा है। घटिया गुणवत्ता और ट्रक प्रकरण जैसी कोई घटना यहां पर नहीं है।- एमए रजा, वरिष्ठ विपणन निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें