पोखरी (चमोली)। हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्तवाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले के दूसरे दिन कई कार्यक्रम हुए। सुबह दस बजे से पहले क्रॉस कंट्री दौड़ हुई। यूथ फाउंडेशन ने शारीरिक करतब दिखाए तो कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। बंगथल गांव की दो बालिकाओं नीतू और प्रियंका के देश मेरा रंगीला गाने ने दर्शकों का मन मोह लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला रावत और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे।
शरदोत्सव मेले के दूसरे दिन पांच वर्गों में क्रास कंट्री दौड़ हुई, जिसमें ओपन वर्ग में यूथ फेडरेशन नागनाथ के छानूदास ने प्रथम, प्रवीण सिंह ने द्वितीय और वल्ली गांव के ललित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 16 बालक-बालिका वर्ग में जीआईसी नागनाथ के अजय नेगी-रंजना ने प्रथम, अजय शाह-निधि ने द्वितीय व नागनाथ के प्रवेश नेगी-प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निम के यूथ फेडरेशन के युवाओं ने मेला पांडाल में कई शारीरिक करतब दिखाए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। दोपहर में प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं र्हुइं। इसमें प्राथमिक विद्यालय नखोलियाणा ने प्रथम, मां शारदा विद्या मंदिर पोखरी ने द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय वल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में जूनियर हाईस्कूल विशालखाल प्रथम, वल्ली द्वितीय व उमराव सिंह विद्या मंदिर पोखरी तृतीय रहे। बंगथल गांव की दो बालिकाओं नीतू और प्रियंका के देश मेरा रंगीला गाने ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर ब्रह्मानंद किमोठी, विजयपाल रावत, रमेश चौधरी, दिग्पाल नेगी, अवधेष रावत, डा. मातबर सिंह रावत और नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद चमोला आदि मौजूद थे।