फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तेल भराने को लेकर चालकों में हुई हाथापाई, थाने में निपटा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। पेट्रोल पंप पर तेल भराने को लेकर एक तीर्थयात्री और स्थानीय वाहन चालक में हाथापाई हो गई। मामला थाना चमोली तक जा पहुंचा। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे पेट्रोल पंप पर स्थानीय चालक विनोद अपने वाहन में तेल भरवा रहा था। इसी बीच बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे लखनऊ के तीर्थयात्री भी वाहन में तेल भराने पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इसी बीच पेट्रोल भरवाने को लेकर विनोद की तीर्थयात्री के साथ बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। आसपास के लोगों ने इसकी सूची पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पीपलकोटी ले गई, जहां से उन्हें चमोली थाने लाया गया। पुलिस अधिकारियों के कई बार समझाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में तेल भरवाने को लेकर विवाद हुआ था। आपस में समझौते के बाद उन्हें गंतव्य को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें