फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास व प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए आक्रोशित छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ के छात्र-छात्राओं ने प्रवक्ताओं की तैनाती के साथ ही बारह सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी कर दी। आक्रोशित छात्रों ने कहा यदि शीघ्र समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो आंदोलन तेज कर देंगे। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से मांगों को उच्च शिक्षा निदेशालय तक पहुंचाने के आश्वासन पर उन्होंने ताला खोल दिया।
विज्ञापन

जोशीमठ महाविद्यालय लंबे समय से प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहा है। यहां छात्र एमए संकाय में भूगोल, संस्कृत, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, हिंदी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र विषयों को संचालित करने की मांग छात्र-छात्राएं लंबे समय से कर रहे हैं। महाविद्यालय में छात्रावास की कमी भी बनी हुई है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने और कॉलेज में सुविधाएं देने की मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी कर दी। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में छात्र संघ अध्यक्ष राहुल पंत ने कहा कि शासन-प्रशासन मांगों को अनसुना कर रहा है। मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। छात्रा महिमा भट्ट ने कहा कि विज्ञान संकाय में प्रवक्ताओं की तैनाती न होने से अभी तक कोर्स आधा भी नहीं हो पाया है, जबकि शिक्षा सत्र समाप्त होने को है। दोपहर बाद महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की मांगों को उच्च शिक्षा निदेशालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रशासनिक भवन का ताला खोला गया। इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष सचिन नेगी, लक्ष्मण सिंह बुटोला, योगेंद्र पंवार, मोहित राणा, कंचन, प्रेरणा, आरती और विद्या सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें