फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में आंदोलन की सुगगुगाहट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्र पर गबन के आरोप में कार्रवाई किए जाने की मांग के लिए शिक्षणेत्तर कर्मचारी बुधवार से प्रशासनिक भवन में धरना प्रदर्शन करने का मन बना रहे हैं। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी व पूर्व महासचिव मनोज रतूड़ी ने कहा कि वित्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग के लिए कुलपति से वार्ता की जाएगी। खंडूड़ी ने कहा कि अगर वित्त अधिकारी को कार्य से विरत नहीं किया गया, तो बुधवार से प्रशासनिक भवन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कुछ दिन पूर्व वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्र ने वेतन में ली गई अतिरिक्त धनराशि गढ़वाल विवि के खाते में जमा कराई थी। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कहना है कि एक वर्ष तक अतिरिक्त धनराशि लेने के बाद वित्त अधिकारी ने केवल मूल राशि ही विवि के खाते में जमा कराई है। जबकि धनराशि की रिकवरी ब्याज सहित की जानी चाहिए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें