फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की राशन की 550 दुकानें अनिश्चिकाल के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राशन पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे मुखिया के खाते में डालने का विरोध करते हुए राशन डीलरों ने अपनी दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी है। हालांकि अधिकारी शासन स्तर पर समस्या का हल निकालने की बात कह रहे हैं। योजना एक नवंबर से लागू होगी।
अंत्योदय राशन कार्डों को राज्य खाद्य योजना के तहत डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से जोड़ते हुए सब्सिडी सीधे पात्रों के खातों में आएगी। योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्ड धारक के खाते में प्रति माह 185 रुपये आएंगे और सब्सिडी आने के बाद कार्डधारक खुले बाजार से खाद्यान्न खरीद सकता है। इस योजना का विरोध करते हुए उत्तराखंड राजकीय उचित दर विक्रेता एसोसिएशन के आह्वान पर जनपद के 550 राशन डीलरों ने अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल रविवार से शुरू हुई और दूसरे दिन भी जारी रही। डीलरों की मांग है कि एपीएल कार्ड धारकों के खाते में तभी सब्सिडी का रुपया पहुंचे जब वे निर्धारित राशन की दुकान से खाद्यान्न खरीदे। अब दुकानें बंद होने से जनपद के 3.90 लाख राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल सका। इन राशन कार्डों में एपीएल के 1.70 कार्ड धारक हैं। सबसे बड़ी समस्या इन एपीएल धारकों के सामने बनी हुई है। क्योंकि अक्तूबर पर्वों का महीना है, यदि राशन डीलरों की हड़ताल आगे खिंचती है तो इन एपीएल धारकों को बड़ी परेशानी होगी। सब्सिडी खाते मेें आने की योजना एक नवंबर से लागू होगी।
विज्ञापन


जनपद के राशन डीलरों ने की बैठक
हरिद्वार। अपने प्रतिष्ठानों को बंद करते हुए हरिद्वार जनपद के राशन डीलरों ने राजकीय गोदाम परिसर में बैठक की। जिसमें जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के सीधे खाते में सब्सिडी भेजने का निर्णय औचित्यहीन है। कहा कि यदि लागू ही करना है तो राशन की दुकान से खाद्यान्न खरीदने के बाद ही खाते में सब्सिडी आए। संचालन करते हुए महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि यदि राशन कार्ड धारक के खाते में पहले ही रुपये आ जाएंगे तो इसका दुरुपयोग होगा। उन्होंने समस्त डीलरों से हड़ताल में सहयोग करने का आह्वान किया। इस मौके पर हरिद्वार से सुभाष जैन, नाथीराम सैनी, राकेश चौहान, मुकर्रम अली, सचिन राही, फिरोज जैदी, कमल शर्मा, राजीव गौड़, चरणजीत सिंह, कांता प्रसाद थपलियाल, लक्सर से मेनपाल सिंह, अजय सिंह, अचर सिंह, रुड़की से योगेश कुमार, जरीफ अहमद, बृजभूषण चावला, नारसन से रघुवीर सिंह, सुनील शर्मा, राव एजाज, बहादराबाद से राकेश गुप्ता, कपिल कुमार, कैशोराम, पवन शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन



जनपद में खाद्यान्न वितरण महीने की एक तारीख से शुरू होता है, लेकिन डीलरों की हड़ताल से खाद्यान्न वितरण नहीं हो सका है। राशन डीलरों से शासन स्तर पर वार्ता चलने की सूचनाएं सामने आ रही है। यदि शीघ्र ही राशन डीलरों ने अपनी दुकानें नहीं खोली तो राशन खाद्यान्न वितरण करने की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए विभाग तैयार है।
राहुल शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें