फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुराचार पर आक्रोशित हुए गढ़वाल विवि के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पौड़ी में चार वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुराचार पर गढ़वाल विवि के छात्रों ने कड़ा आक्रोश जताया। छात्रों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा में फेल हो गई है। विरोध स्वरूप गढ़वाल विवि के छात्रों ने राज्य सरकार का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़वाल विवि के विभिन्न छात्र संगठनों ने विवि गेट के सम्मुख राज्य सरकार का पुतला फूंका। बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी, जय हो ग्रुप के संरक्षक शिवकांत कंडारी व आइसा नगर अध्यक्ष शिवानी पांडे ने कहा कि शांत पहाड़ी क्षेत्रों में अपराध पांव पसार रहा है। महिलाएं, छात्राएं व बच्चे अपराध का शिकार हो रहे हैं। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह फेल हो गई है। पुतला फूंकने वालों में नीरज रैम्स, अतुल सती, पुष्पेंद्र पंवार, संजय बिष्ट आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें