फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी दून ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल के लिए
विज्ञापन

------------

शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी दून ने मारी बाजी
-- पुरुष वर्ग में डीबीएस द्वितीय व एसजीआरआर कॉलेज रहा तृतीय
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी (ओआईएमटी) मुनिकीरेती के तत्वावधान में एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि की ओर से पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का उद्घाटन एचएनबी गढ़वाल विवि के पर्यवेक्षक रमेश रावत व ओआईएमटी के सचिव भरत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में केंद्रीय गढ़वाल विवि से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र प्रतिभागी टीमों ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज ने प्रथम, डीवीएस पीजी कॉलेज देहरादून ने द्वितीय व एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर यशपाल ओली, सोमदत्त शर्मा, हरिकृष्ण प्रजापति, क्रीड़ा प्रभारी सनिल रावत, प्रमोद उनियाल, नरेंद्र पंवार, हर्षपाल रावत, मुकेश शर्मा, प्रदीप रावत के साथ ही बीएससी आईटी प्रथम वर्ष के विद्यार्थी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें