फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल कांटे तैयार नही होने से शुरू नही हो पाया खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम के पास तोल कांटे नहीं खनन का काम लटका
विज्ञापन

-- अब नौ अक्टूबर को होगा तोल कांटों का टेंडर, एक अक्टूबर से शुरू होना था खनन का काम

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
वन विकास निगम की आधी-अधूरी तैयारियों के कारण रविवार से नदियों में खनन का काम शुरू नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि खनन शुरू होने में पखवाडे़ भर का समय और लग सकता है। क्योंकि निगम के पास तोल कांटे नहीं हैं। अब नौ अक्टूबर को तोल कांटो का टेंडर होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। डोईवाला परिक्षेत्र में वन विकास निगम के पास सौंग और जाखन के आरक्षित क्षेत्र में खनन की अनुमति है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक अक्टूबर से रविवार से नदियों में खनन शुरू किया जाना था, लेकिन निगम की अधूरी तैयारियों से खनन शुरू नहीं हो पाया।
निगम के पास डोईवाला में सौंग-एक में गूलरघाटी, धन्याडी, सौंग-दो में बक्सरवाला, कालूवाला, सौंग-तीन में धर्मूचक, जाखन एक रानीपोखरी, भोगपुर और जाखन दो माजरी में आरक्षित खनन लाट से लोगों को खनन सामग्री दी जाती है। खनन कारोबारियों के वाहन जब खनन गेटों पर पहुंचे तो तोल कांटे के अभाव में उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मानसून अवधि में करीब चार माह तक नदियों के बंद होने से खनन सामग्री नही मिल पाती है। अक्टूबर से सामग्री मिलने पर ही निर्माण कार्य शुरू हो पाते हैं। निगम की नदियों से खनन सामग्री लेने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बताया गया कि नौ अक्टूबर को निगम की ओर से तौल कांटो का टेंडर होना है। उसके बाद ही खनन शुरू होने की उम्मीद है। पूरी प्रक्रिया में लगभग बीस दिनों का समय लगने की संभावना है। निगम के अधिकारियों से खनन शुरू होने के बाबत जानने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नही हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें