श्रीनगर। शहर के समीप स्थित ग्राम पंचायत श्रीकोट गंगानाली में लोगों ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आए दिन यहां वाहनों से टकराने के कारण लोग चोटिल होते रहते हैं।
जिला पंचायत सदस्य प्रकाश बुटोला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विभोर बहुगुणा, सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रेम सिंह रावत, केके थपलियाल और प्रेम सिंह नेगी ने कहा कि श्रीकोट में वाहन बहुत तेज गति से दौड़ते हैं। सबसे अधिक दिक्कत बेस अस्पताल के क्षेत्र में होती है। यहां दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में राहगीरों को चलने के लिए जगह नहीं बचती है। उन्होंने कहा कि दौड़ते वाहनों से सबसे अधिक खतरा स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को है। वाहनों से औसतन दो-तीन लोग टकराते हैं। उन्होंने लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। ब्यूरो