श्रीनगर। क्षेत्र पंचायत सदस्य थापली चौरास नरेंद्र भट्ट ने गांधी जयंती के पर्व पर सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण की मांग की है। उन्होंने एसडीएम कीर्तिनगर को ज्ञापन भेजकर कहा कि गांधी जयंती राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की तरह ध्वजारोहण और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, लेकिन कुछ शिक्षण संस्थान इसको गंभीरता से नहीं लेते हैं। यह राष्ट्रीय पर्व का अपमान है। उन्होंने प्रशासन से सभी स्कूलों में कार्यक्रम को सुनिश्चित कराने की मांग की। ब्यूरो