फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत एवं लोकगीत प्रतियोगिता के लिए 10 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून की ओर से आयोजित गीत एवं लोकगीत प्रतियोगिता (प्रथम चरण) में पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने सुरों का जलवा बिखेरा। इस मौके पर दो वर्गों से 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। यह गायक देहरादून में 15 अक्तूबर को होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। फाइनल में चयनित प्रतिभागी गढ़ कौथिग में गाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को जीएमवीएन के सभागार में प्रतियोगिता दो वर्गों में 18 और 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में संपन्न हुई। इसमें उत्तराखंड लोकगीतों के आधार पर गायकों का चयन किया गया। वर्ग (क) में मेघा राणा, अंजलि कोहली, वसुधा गौतम, तनुजा व अमन कंडवाल और वर्ग (ख) में अंजलि खरे, प्रेम प्रकाश, दीपक कुमार, ऋषि कुमार व दीपिका भंडारी का चयन किया गया। संयोजक मंडल के सदस्य गंभीर सिंह जयाड़ा व बृजेश भट्ट ने बताया कि चयनित प्रतिभागी देहरादून में आयोजित होने वाले सेमीफाइनल में प्रतिभाग करेंगे। सेमीफाइनल में चयनित प्रतिभागियों को गढ़ कौथिग में गाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार के रुप में प्रतिभागी को 21 हजार रुपये पुरस्कार मिलेगा। जबकि द्वितीय को 15 और तृतीय को 11 हजार रुपये पुरस्कार मिलेगा। सांत्वना पुरस्कार के रुप में 5 हजार रुपये मिलेंगे। निर्णायक मंडल मेें डा. सुभाष पांडेय व अतुल शाह शामिल थे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि गढ़वाली फिल्मों के अभिनेता बलदेव राणा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें