फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा बंदी के विरोध में यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मंडी समिति के चेयरमैन संजय चोपड़ा के नेतृत्व में कई संगठनों ने त्योहारों पर गंगा बंदी के विरोध में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर सब्जी मंडी में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हिंदुओं की आस्था के मद्देनजर दशहरे से दीपावली तक जनहित में गंगा बंदी के फैसले को स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद से धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की ओर से दशहरे से दीपावली तक गंगा बंदी का विरोध किया जा रहा है। उच्च न्यायालय ने भी उत्तर प्रदेश सरकार को स्पष्ट आदेश दिया था कि त्योहारों पर गंगा बंदी नहीं होनी चाहिए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यूपी सिंचाई विभाग गंगा सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये का बजट ठिकाने लगाते हैं जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। व्यापारी नेता राजेश खुराना ने कहा कि भागीरथी बिंदू से मायापुर तक पर्याप्त मात्रा में जलप्रवाह बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सरकार होने पर भी हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अवधेश कोटियाल, संजय भारद्वाज, राजेश दुआ, अन्नू गर्ग, रवि अरोड़ा, रवि सब्बरवाल, संजय बंसल, अजय सक्सेना, कुंवर सिंह मंडवाल, लाला राजेंद्र सिंह, राजेश अरोड़ा, श्याम कुमार, बलदेव राज, गोपाल कृष्ण, हंसराज दुआ, आरएस रतूड़ी, रंजीत रावत, मनोज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें