फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया और पुलिस की मिलीभगत से हुआ हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि रामलीला में लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने गए मातृसदन के ब्रह्मचारी दयानंद पर कनखल में किया गया हमला पुलिस और माफिया की मिलीभगत से कराया गया है। पुलिस ने थाने में ही मौजूद हमलावरों को पहचान लेने के बाद भी उनके नाम मुकदमे में शामिल नहीं किए साथ ही उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठना लाजिमी है।
विज्ञापन

दयानंद ब्रह्मचारी पर बृहस्पतिवार की रात भीड़ ने उस समय हमला कर दिया था, जब वे कनखल रामलीला समिति की ओर से रामलीला में लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने गए थे। शनिवार को मातृसदन में पत्रकार वार्ता में मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि दयानंद ब्रह्मचारी पर किया गया हमला नियोजित है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया के इशारे पर पुलिस ने यह हमला कराया है। हमला जानलेवा था लेकिन पुलिस ने सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने कनखन थानाध्यक्ष, हमले के समय थाने में ड्यूटी पर तैनात रहे मुंशी तथा चेतक दस्ते के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि इस घटना के दोषियों को सजा दिलाने के लिए मातृसदन हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने एसपी धूमसिंह तोमर, शंकर देव और हाल ही में लापता हुए महंत मोहनदास के मामले में कोई परिणाम नहीं निकाल पाने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें