इमाम हुसैन की याद में जलसा आज
कल दस मुहर्रम को खेला जाएगा अखाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
इमाम हुसैन की याद में आज तेलीवाला के मदरसा हिदायत-उल-कुरान में जलसे का आयोजन किया जाएगा। जलसे में उलमा इमाम हुसैन की शहादत पर तकरीर करेंगे। वहीं, कल दस मुहर्रम को गांव की मुहर्रम कमेटी की ओर से दोपहर को अखाड़ा खेला जाएगा। जुलूस निकालकर सुसवा मैदान कर्बला में ताजिए दफन किए जाएंगे।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हाजी अमीर हसन ने बताया कि शनिवार को नवीं मुहर्रम को मदरसा हिदायत उल कुरान तेलीवाला में इमाम हुसैन की शहादत पर जलसे का आयोजन होगा। घरों में कुरान ख्वानी की जाएगी। बताया कि दस मुहर्रम रविवार को दोपहर में कुआं मैदान तेलीवाला में दो बजे बड़े जलसे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बाहर से आए उलमा हुसैन की शहादत बयां करेंगे। जलसे के बाद गांव की मुहर्रम कमेटी की ओर से अखाड़ा खेला जाएगा और जुलूस निकाला जाएगा। बताया कि मुहर्रम कमेटी के सदस्यों मोहम्मद इकबाल, मोईनुद्दीन, मुनव्वर अली, मोहम्मद शमी, अब्दुल हसन, उस्मान अली, चांद अखाड़ा खलीफा ने अखाड़े की तैयारियां पूरी कर ली है।