फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में उपभोक्ताओं के से आफत बनी बीएसएनएल की संचार सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा उपभोक्ताओं के लिए आफत बन गई है। यहां एक माह में 15 दिन ही ब्राडबैंड सेवा सुचारु रही। जिले में एक मात्र ब्राडबैंड सेवा होने से विभागीय कार्यों के साथ ही व्यावसायिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

चमोली जिले में ब्राडबैंड और लैंडलाइन सेवा बाधित होने से पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जोशीमठ और बदरीनाथ धाम में सेवा सुचारु नहीं हो पा रही है। वहीं घाट क्षेत्र में आए दिन ब्राडबैंड सेवा बंद होने से यहां बैंकों में काम ठप हो रहा है। उपभोक्ता मयंक, दीपक और पीयूष का कहना है कि सरकार की ओर तेजी से कारोबार को संचार से जोड़ा जा रहा है, लेकिन ब्रॉडबैंड सेवा सुचारु न होने से व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं बीएसएनएल के एसडीओ आरएस असवाल का कहना है कि जिले में जगह-जगह हो रहे निर्माण कार्यों से ओएफसी लाइनें ध्वस्त होने से दिक्कतें हो रही हैं। निर्माण कार्य कर रहे विभागों और उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की गई है। संचार सेवा सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें