फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालढांग गैंडीखाता मार्ग पर हाथी आने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
लालढांग गैंडीखाता मार्ग पर देर शाम हाथियों का झुंड ने उत्पात मचाया। हाथियों ने सड़क किनारे लगे पेड़ों की टहनियों को तोड़ दिया। मार्ग पर हाथियों के आने से लंबा जाम भी लग गया। काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु किया गया।
विज्ञापन

लालढांग क्षेत्र में हाथियों की दस्तक बढ़ती जा रही है। पहले तो हाथी किसानों में उत्पात मचा रहे थे, लेकिन अब हाथियों ने सड़कों पर भी आना शुरू कर दिया है। हाथियों के झुंड के मार्ग पर आने से राहगीरों मे दहशत बनी हुई। वहीं बीते दिनों ही चमरिया, कटेबड, डालुपुरी, नयागांव में हाथियों धान एवं गन्ने की फसल को रौंदा था। रखवाली कर रहे किसान भी रखवाली नहीं कर पा रहे हैं। रोज आ रहे हाथी को देखते हुए किसानों में दहशत बनी हुई है। अब तक किसानों की कई बीघा धान एवं गन्ने की फसल को नष्ट कर चुके है। जिससे किसानों को आर्थिक हानि सहनी पड़ रही। मंगवाल को हाथियों ने लालढांग गैंडीखाता मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे मार्ग पर आवाजाही करने वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। किसानों मे प्रमुख रुप से विजेंद्र कुमार, योगंबर सिंह, गणेश, आरएस मनराल, सुरेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, शेखर सिह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि का कहना है कि हाथियों से आतक से घर से बाहर निकला दुश्वार हो गया है। कटेबड वन चौकी के वन दरोगा माया मोहन कंडवाल ने बताया की हाथियों को भगाने के लिए फिलहाल कोौई गस्ती दल नहीं है। जहां पर हाथी आने की सूचना आती है तत्काल स्वयं जाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें