फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। जीजीआईसी गोपेश्वर में छात्राएं के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से छात्राओं से मोबाइल दूर रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में हुई शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ममता शाह ने कहा कि छात्राओं को संस्कारवान बनाने में अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि छात्राएं विद्यालय परिसर में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगी। साथ ही अभिभावक छात्राओं को समय पर विद्यालय भेजने और छुट्टी के बाद उन्हें समय पर घर पहुंचने की सलाह दें। सार्वजनिक वाहन से विद्यालय पहुंचने वाली छात्राओं और वाहन चालक की पूरी डिटेल विद्यालय प्रशासन और अभिभावक अपने पास रखेंगे। इस दौरान विद्यालय में शैक्षणिक उन्नयन पर चर्चा हुई। पीटीए अध्यक्ष शिवलाल रुद्रियाल ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा विद्यालय प्रशासन के साथ ही अभिभावकों की जिम्मेदारी भी है। इस मौके पर कई अभिभावक और शिक्षिकाएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें