कर्णप्रयाग। ब्लाक के डिम्मर गांव में हाईवोल्टेज के कारण कई घरों के बिजली उपकरण फुंक गए हैं। पूर्व ग्राम प्रधान सावित्री देवी, शैलेंद्र प्रसाद, नरेश चंद्र आदि ने बताया कि सोमवार शाम को अचानक आई हाईवोल्टेज से 12 परिवारों के घरों में लगे रेफ्रीजरेटर, टीवी, मोबाइल आदि फुंक गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लगातार बिजली व्यवस्था चरमरा रही है। कभी हाई तो कभी लो वोल्टेज से परेशान हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था ठीक करने की मांग ऊर्जा निगम से की है।