फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को विभिन्न विभागों में तालाबंदी व प्रदर्शन करेंगे ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। प्रधान संगठन का सात सूत्री मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन सोमवार को 22वें दिन भी जारी रहा। प्रधानों ने मांगों को लेकर 27 सितंबर को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क कार्यालय, ब्लॉक, लोनिवि व पालिका कार्यालय के सम्मुख धरना-प्रदर्शन व तालाबंदी करने का एलान किया है।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि जोशीमठ ब्लॉक में कुल 58 में से 36 ग्राम पंचायतें अभी तक भी सड़क से नहीं जुड़ पाई हैं। गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए संघर्ष किया जाएगा। प्रधानों ने मांगों को लेकर 27 सितंबर को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क कार्यालय, ब्लॉक, लोनिवि व पालिका कार्यालय के सम्मुख धरना-प्रदर्शन व तालाबंदी का निर्णय लिया है।
इस मौके पर नीती के प्रधान आशीष राणा, रणजीत सिंह, रुकमणी देवी, ऊषा देवी, धर्मपाल बजवाल, हरीश परमार, बनवारी लाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, रीना देवी, भादी देवी, रमा देवी, रघुवीर सिंह, दुलप सिंह, पुर्णी देवी, रमेश लाल, रणजीत लाल, चिंता देवी, नर्वदा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें