श्रीनगर। केंद्रीय विद्यालय एसएसबी में 11 सितंबर से शुरू हुए हिंदी पखवाड़े का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। पांच दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के साथ 21 अमर शहीदों के चित्रों का अनावरण किया गया।
सोमवार को केंद्रीय विद्यालय में पांच दिवसीय हिंदी पखवाड़े के तहत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र के डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने 1962, 1965, 1971 व 1999 के 21 अमर शहीदों के चित्रों का अनावरण किया। कहा कि छात्र-छात्रों को इन अमर शहीदों के त्याग और बलिदान से देश भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर आयोजित जूनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में संध्या प्रथम व चेतना द्वितीय रही। जबकि सीनियर वर्ग में दीक्षा प्रथम व अमन द्वितीय रहे। नारे लेखन में संध्या व प्रीति पहले, सिया व आंचल दूसरे स्थान पर रही। कहानी व कथन प्रतियोगिता में सौम्या व अभय को पहला और सानिया व कनक को दूसरा स्थान मिला। कहानी कथन के सीनियर वर्ग में जगदीश प्रथम व अभिषेक द्वितीय रहे। कविता पाठ में खुशी, दीक्षा प्रथम व वंशिखा, अभिषेक द्वितीय रहे। जबकि आशुभाषण में अभिषेक पहले व मुस्कान दूसरे नंबर पर रही। वहीं निबंध लेखन में संध्या, नीलम बिष्ट, विपिन रावत प्रथम व कनक, अभिषेक नेगी द्वितीय रहे। हिंदी नाटक में रमन सदन प्रथम व अशोक सदन द्वितीय रहे। मूक अभिनय में साक्षी प्रथम व शिवम द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य जेपी डोभाल, एपी तोमर, सुधीर भट्ट आदि मौजूद थे।