फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे के दिन तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि आगामी 30 सितंबर को दशहरे के दिन तय होगी। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वेदपाठी और धर्माधिकारी पंचांग देखकर तिथि तय करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को 1375 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। अभी तक 756915 तीर्थयात्री धाम में दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं। सोमवार को मौसम सामान्य रहने से बदरीनाथ हाईवे भी लामबगड़ में सुचारु रहा, जिससे तीर्थयात्रियों को आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं हुई। मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष जहां संपूर्ण यात्राकाल में छह लाख बीस हजार तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए, वहीं, इस वर्ष सितंबर माह तक धाम में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या साढ़े सात लाख से अधिक पहुंच गई है, जबकि अभी तीर्थयात्रा नवंबर माह तक संचालित होगी। उन्होंने कहा कि मौसम और बदरीनाथ हाईवे ने साथ दिया तो आगामी वर्ष तीर्थयात्रा में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें