फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ निकाला जुलूस, शासन-प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर सोमवार को लांजी, पोखनी और ह्यूंणा गांव के ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ नगर में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय में धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अलग-अलग समय में पाखी-ह्यूंणा-पोखरी (दस किमी) सड़क निर्माण की घोषणा की, लेकिन आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीणों ने 11 बजे ब्लॉक परिसर से नगर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक नगर में जुलूस निकालने के बाद ग्रामीण ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए और धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में पोखनी की प्रधान भादी देवी ने कहा कि पूर्व सीएम डा. निशंक, विजय बहुगुणा और हरीश रावत ने पाखी-ह्यूंणा-पोखनी मोटर मार्ग के निर्माण की घोषणा जिले में अलग-अलग मंचों से की थी। वर्ष 2010 में सड़क निर्माण को शासन से स्वीकृति भी मिल गई थी, लेकिन आज तक सड़क का काम शुरू नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को अपने गंतव्य जाने के लिए सात किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों में पैनखंड़ा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती, दिनेश सिंह, प्यारा सिंह, पुष्कर सिंह, जवाहर सिंह, नरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, महिला मंगल दल की अध्यक्ष रोशनी देवी, युवा मंगल दल के अध्यक्ष बाल सिंह, रामचंद्र सिंह, विमला देवी, हरीश परमार, ऊषा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें