फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय शिविर ---

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। विकासखंड स्तरीय 28 विद्यालयों के पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में सर्व श्रेष्ठ गाइड का खिताब जूनियर हाईस्कूल दालढुंग की रश्मि नेगी के नाम रहा। शिविर में गाइडों को आपदा प्रबंधन के तौर तरीके, टेंट बांधना, घरेलू उपचार आदि के बारे में बताया गया। जबकि नशामुक्ति, स्वच्छता, साक्षरता आदि राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए क्षेत्र में रैलियों के आयोजनों पर बल दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्काउट गाइड शिविर संपन्न हो गया। इस मौके पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता में जीआईसी नागरजाधार चिलेड़ी सर्वश्रेष्ठ रहा। जबकि जीआईसी जाखी डागर सभी प्रतियोगिताओं में ऑलओवर चैपिंयन रहा। आयोजित गायन प्रतियोगिता में चौकी प्रथम, कीर्तिनगर द्वितीय रहे। स्काउट में कीर्तिनगर प्रथम रहा। शिविर में स्वयंसेवियों को आपदा राहत और बचाव के तौर तरीके सिखाएं गए। स्वयं सेवियों ने नगर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। शिविर समापन के मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिता निजवाला ने कहा कि शिविर के माध्यम से छात्रों के अंदर समाज व देश सेवा के गुणों का विकास होता है। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि अमित सागर, खंड शिक्षा अधिकारी डा सुरेन्द्र सिंह नेगी, डा बीडी कुकरेती, प्रधानाचार्य अवधेश मणि लाल, एच एम रतूडी, बीपी यादव, शिव प्रसाद रतूड़ी व डीएस नेगी आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें