फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजराजेश्वरी चंडिका रामलीला कमेटी सिमली की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजराजेश्वरी चंडिका रामलीला कमेटी सिमली की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में गुरू विश्वामित्र अयोध्या राज दरबार में आकर महाराजा दशरथ से असुरों से यज्ञ की रक्षा के लिए श्री राम और लक्ष्मण को उनके साथ आश्रम भेजने के लिए कहते हैं। तो राजा दशरथ उनसे श्री राम और लक्ष्मण को भेजने से मना करते हुए अन्न, धन, राजपाठ देने के लिए कहते हैं और विश्वामित्र दशरथ को बताते हैं कि असुरों के संहार के लिए श्री हरि विष्णु ने भगवान श्री राम के रूप में मानव अवतार लिया है। महाराजा दशरथ को जब इस बात की जानकारी मिलती है, तो वे राम और लक्ष्मण को गुरू विश्वामित्र के साथ असुरों से उनके यज्ञ की रक्षा के लिए आश्रम भेज देते हैं। विश्वामित्र यज्ञ प्रारंभ करते हैं। तभी ताड़िका, मरीच और सुबाहु उनके यज्ञ को विध्वंस करने के लिए आते हैं और भगवान राम उनका वध कर देते हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, टीसीआईएल के प्रबंधक बीके अरोड़ा, विजय सिंह, सत्य प्रसाद, जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूड़ी, प्रदीप गैरोला, हेमंत टकोला, बीएन डिमरी, पवन डिमरी सहित कर्णप्रयाग, सिमली, डिम्मर, राड़खी, मज्याड़ी, सेंण, भभराड़ी, बांगड़ी आदि स्थानों के लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें