फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता हरण से मायूस हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
धर्मनगरी में चल रही रामलीलाओं के दौरान रविवार रात सीता हरण समेत कई अलग-अलग प्रसंगों का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सीताहरण से जहां दर्शक गमगीन हो गए वहीं सूपर्णखा की नाक कटने समेत अन्य दृश्यों पर खूब ठहाके भी लगाए।
कनखल रामलीला समिति के रंगमंच पर केवट- राम संवाद और दशरथ की मृत्यु के प्रसंगों का मंचन हुआ। राजा दशरथ ने सुमंत को भगवान राम को लाने के लिए भेजा तो राम ने असमर्थता जाहिर की। सुमंत और भगवान राम के बीच सुंदर लोकगायन शैली व चौपाइयों में हुए संवाद ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। दीपक (राजा दशरथ), विशाल (राम), विशु भाटिया (सुमंत) ने अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ी।
विज्ञापन

कमेटी के संयोजक शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कनखल रामलीला रंगमंच लीला के धार्मिक व आध्यात्मिक पक्ष की प्रस्तुति के साथ राम के आदर्शों का प्रचार-प्रसार कर रहा है। लीला का संचालन पत्रकार प्रदीप गर्ग ने किया। इस लीला मंचन में सहयोग करने वालों में संजय कोशिश, गंगाशरण, नितिन माना, मनोज गर्ग, सतपाल दास, तीरथ, नीरज गुप्ता, पिंकी, बालेंदु शर्मा, हिमांशु, संदीप प्रधान, जगमोहन मामा, चंदर, प्रतीक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
दूसरी ओर बड़ी रामलीला के मंच पर सुपर्णखा की नाक कटने और उस पर प्रतिशोध की ज्वाला भड़कने पर खर और दूषण के वध की लीला का मंचन किया गया। मुख्य दिग्दर्शक महाराज कृष्ण सेठ, महामंत्री कृष्णमूर्तिभट्ट, संगीत दिग्दर्शक विनोद नयन ने मां की भेंट से लीला का शुभारंभ कराया।
इस दौरान साहिल मोदी (राम), सुनील शर्मा (लक्ष्मण), मोहित गिरि (सीता), हरी डांसर (सुपर्णखा) का अभिनय खूब सराहा गया। पवन खैरवाल (खर)और जितेंद्र खर (दूषण) को भी खूब वाहवाही मिली। इसके अलावा वीरेंद्र चड्ढा, रविकांत अग्रवाल, डा. संदीप कपूर, भगवत शर्मा सुनील भसीन, रविंद्र अग्रवाल, कन्हैया खेवड़िया, देवेंद्र चड्ढा तथा रमन शर्मा आदि का योगदान रहा। मीडिया प्रभारी डा. संदीप कपूर ने बताया कि 26 सितंबर को शबरी रामदर्शन, सुग्रीव मैत्री तथा बाली वध का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


रामलीला देखने को जुटी भारी भीड़
पथरी। गांव बादशाहपुर में रविवार को रामलीला का मंचन देर रात तक हुआ। ठंड के बावजूद दर्शक रामलीला देखने के लिए जमे रहे। रामलीला के मंचन में कैकेयी दशरथ संवाद और राम वनवास हुआ। कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। रामलीला कंपनी के संचालक मेनपाल ने बताया कि चंद्रपाल ने राम, मेघराज ने सीता, शेर सिंह ने लक्ष्मण, भरगूनाथ ने दशरथ, सुखपाल ने कैकेयी, रामपाल ने मंथरा और इंदर सिंह ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मदन सिंह ने बताया कि देर रात तक रामलीला का मंचन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें