फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरी में हाथियों का आंतक लाखों की फसल तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
चांदपुर और फेरूपुर में सोमवार सुबह हाथियों ने खेतों में पहुंचकरे फसलों को रौंद दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने हवाई फायरिंग कर हाथियों को खदेड़ा। उधर किसानों ने वन विभाग से मुआवजा राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन

पथरी क्षेत्र में हाथियों की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। हाथी आए दिन किसानों की फसल रौंद रहे हैं। वन विभाग हाथियों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। सोमवार सुबह आठ बजे अचानक हाथियों का झुंड चांदपुर और फेरूपुर गांव के खेतों में जा पहुंचा। जब तक किसान खेतों में पहुंचते तब तक हाथियों ने फसलों को तबाह कर दिया। जानकारी मिलने पर वन दारोगा राजेश कुमार टीम के साथ पहुंचे और हाथियों को भगाने का प्रयास करने लगे। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हाथी नहीं भागे तो टीम ने फायरिंग कर हाथियों को खदेड़ा। हालांकि तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। किसान नकली सिंह सैनी, वीरेंद्र, प्रवीण, सुंदर सिंह, खड़क सिंह, तेज सिंह, धर्मजीत सिंह आदि का कहना है कि हाथियों ने खेतों खड़ी धान व गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें