कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से मुख्य बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। साथ ही महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस पर पर पर्यावरण संरक्षण और गढ़वाल की संस्कृति के संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी डा. वाईसी नैनवाल और डा. आरसी भट्ट के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने ‘स्वच्छ भारत, सुंदर भारत’ ‘प्रकृति को हरा भरा रखना है भारत को स्वच्छ रखना’ आदि स्लोगनों के साथ बाजार में रैली निकाली और फिर महाविद्यालय परिसर में सफाई की। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. जीसी बेंजवाल, प्रधान संघ के प्रांतीय महामंत्री हरीश चौहान और छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार, यूआर अंकित रावत, सचिव नितिन रावत, सुभाष रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल कुमार, डा. राधा रावत आदि मौजूद थे। दूसरी ओर नारायणबगड़ के जीआईसी असेड़ सिमली में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी सी. प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विभिन्न जानकारियां दी।